Hanuman Chalisa
✕

झारखंड में TNA के दूसरे चरण की शुरुआत, बोकारो में दिखा सबसे ज्यादा उत्साह

Updated: बुधवार, 19 नवंबर 2025 (10:31 IST)
Jharkhand News in Hindi : झारखंड में मंगलवार को टीचर नीड असेसमेंट (TNA) के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। इसमें बोकारो के टीचर्स ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के सतत क्षमता विकास और प्रशिक्षण की जरूरतों को समझना है। यह असेसमेंट 20 नवंबर तक चलेगा।
 
राज्य में कुल 34,781 प्राथमिक शिक्षकों ने दोनों पालियों में यह आकलन परीक्षा दी। बोकारो में 1997 में से 1996 शिक्षकों ने आंकलन परीक्षा दी। इसके बाद चतरा, देवघर और धनबाद क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहा। इस असेसमेंट में शिक्षकों को 2 घंटे में 60 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। 
 
जेपीईसी झारखंड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि राज्य के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के सतत क्षमता विकास और प्रशिक्षण की जरूरतों को समझने के लिए आयोजित टीचर नीड असेसमेंट (TNA) के द्वितीय चरण की शुरुआत सफलतापूर्वक हुई।
 
टीएनए के पहले ही दिन राज्य के 63 प्रखंडों में आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में दोनों पालियों में 98% से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। कुल 34,781 प्राथमिक शिक्षकों ने इस मूल्यांकन परीक्षा में हिस्सा लेकर अपनी सीखने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख