मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई ड्रग्स फ्री उत्तराखंड की शपथ
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं ड्रग्स फ्री उत्तराखंड की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2020 में इस अभियान की शुरुआत कर पूरे देश को नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया था। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड सरकार ड्रग्स-फ्री उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर मिशन मोड में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में नशा नेटवर्क से जुड़े 6000 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है तथा 200 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री गणेश जोशी एवं विधायक श्रीमती सविता कपूर भी मौजूद थे।
मेजर शैतान सिंह का स्मरण : अदम्य साहस एवं अद्वितीय शौर्य के पर्याय, भारत-चीन युद्ध में असाधारण रणकौशल और कुशल नेतृत्व का परिचय देने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर शैतान सिंह जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। मां भारती की रक्षा के लिए आपका समर्पण एवं आपकी शौर्यपूर्ण गाथा चिरकाल तक देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala