सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर में पत्रकारों को मिल रही हैं आतंकी धमकियां, जानिए पत्रकारों पर हुए अब तक कितने हमले
- आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता या समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए : अमित शाह
- अमित शाह बोले, आतंकवाद को वित्तपोषण आतंकवाद से बड़ा खतरा
- पीएम मोदी बोले, आतंकवाद को उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं बैठेंगे
- Demonetisation : नवंबर 2016 में क्यों की गई थी नोटबंदी? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताई वजह
LOC पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम, एक आतंकी ढेर बाकी की तलाश
जम्मू। पाक सेना ने बर्फ गिरने के कारण एलओसी पर बंद हुए पारंपरिक घुसपैठ के रास्तों की टोह लेने एलओसी पर राजौरी के कलाल इलाके में आतंकियों के जिस ग्रुप को आज तड़के इस ओर धकेलने का प्रयास किया गया, उनमें से एक को मार गिराकर भारतीय सेना ने उनकी कोशिश नाकाम बना दी। बाकी आतंकियों की तलाश जारी है।
सेना अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह कलाल सेक्टर में सीमा पार पाकिस्तान की ओर से आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में था। एलओसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने जब सीमा पर हलचल देखी तो वे सतर्क हो गए। आतंकियों ने जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो सेना के जवानों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।
घुसपैठ की फिराक में आतंकी पाकिस्तान सीमा की ओर भागने लगे। इसी दौरान अचानक एक बम धमाका हुआ और 1 आतंकी वहां पर ही ढेर हो गया जबकि अन्य आतंकी एलओसी पर सुरक्षित बचे रहने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए। बर्फबारी के बाद एलओसी पर यह पहला घुसपैठ का प्रयास है।(फ़ाइल चित्र)
Edited by: Ravindra Gupta
