dipawali
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Indore, Ahilyabai Holkar Airport,

इंदौर में 4 संदिग्ध लोगों को फ्लाइट से उतारा

Indore
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर रविवार रात इंदौर से दिल्ली जाने वाली जेट की उड़ान को अचानक रोक दिया गया। उड़ान से पहले चार संदिग्ध लोगों को फ्लाइट से उतारा गया और इसके बाद ही विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
 
चार संदिग्ध लोगों से सुरक्षाबल के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। ऐन वक्त पर इन संदिग्धों को आखिर किस वजह से विमान से उतारा गया, यह पता नहीं चल सका है। उड़ान से ठीक पहले हुई इस घटना ने यात्रियों को कुछ समय के लिए भयभीत कर दिया था।
ये भी पढ़ें
रोहिंग्या अल्पसंख्यकों पर अपना पक्ष रखें सू की: डेसमंड टूटू