शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. In superstition, mother killed her two children
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (20:10 IST)

बेहद दर्दनाक, अंधविश्वास में मां ने की 2 मासूमों की हत्या

बेहद दर्दनाक, अंधविश्वास में मां ने की 2 मासूमों की हत्या - In superstition, mother killed her two children
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात को यहां एक कलयुगी मां ने अंधविश्‍वास के चक्कर में अपने ही 2 मासूमों की गला दबाकर हत्या कर दी।

खबरों के अनुसार, मामला भुता थाना इलाके के मटकापुर गांव का है। यहां एक महिला ने अपने ही दो मासूम बच्‍चों 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे की गला दबाकर जान ले ली। सुबह जब पति ने पूछा तो महिला बोली कि दुर्गा मां सपने में आई थीं और कहा कि दोनों बच्चों को मार दो। इसलिए सुबह मैंने दोनों को गला दबाकर मार दिया।

महिला का पति आए दिन शराब पीकर घर आता था और इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात को भी इसी बात को लेकर पति-पत्‍नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पति ही तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- छात्रों से सहानुभूति पर दोबारा नहीं होगी NEET की परीक्षा