मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. In Jalna father who was protesting against objectionable comment against girl was beaten by crowd
Last Modified: जालना , शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (23:30 IST)

Maharashtra : लड़की के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, पिता के विरोध पर भीड़ ने की पिटाई

In Jalna father who was protesting against objectionable comment against girl was beaten by crowd
Jalna Maharashtra crime News : महाराष्ट्र के जालना जिले में 9 लोगों के एक समूह ने एक लड़की से अभद्र टिप्पणी की और उसके पिता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार को हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें नाबालिग लड़की भीड़ से अपने पिता को नहीं मारने की विनती करती दिख रही है। आरोपी और पीड़ित पड़ोसी हैं, जिनके बीच विवाद है। शनिवार को उन लोगों ने लड़की पर अनुचित टिप्पणी की। अनुचित टिप्पणी को लेकर लड़की के पिता द्वारा उनसे बहस करने के बाद यह हमला हुआ।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यमुनानगर में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें नाबालिग लड़की भीड़ से अपने पिता को नहीं मारने की विनती करती दिख रही है। लड़की उन्हें ‘भैया’ कहकर संबोधित करती है, जबकि समूह में से दो लोग लाठी से हमला कर रहे हैं।
चंदनजीरा थाने के एक अधिकारी ने बताया, आरोपी और पीड़ित पड़ोसी हैं, जिनके बीच विवाद है। शनिवार को उन लोगों ने लड़की पर अनुचित टिप्पणी की। अनुचित टिप्पणी को लेकर लड़की के पिता द्वारा उनसे बहस करने के बाद यह हमला हुआ।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, सचिन पठाडे और गणेश पठाडे नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश, वायुसेना के 2 जवान झील में डूबे, राज्यभर में 100 से ज्‍यादा सड़कें बंद