Daily Horoscope
✕

Hollong Bungalow Fire : बंगाल सरकार ने दिए जांच के आदेश, आग के कारणों का पता लगाएंगे विशेषज्ञ

Updated: बुधवार, 19 जून 2024 (19:14 IST)
Hollong Bungalow fire case : पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को अलीपुरद्वार जिले में स्थित प्रसिद्ध ‘होलोंग बंगले’ में लगी आग की जांच के आदेश दिए हैं। आग में जलकर खाक हुए लोकप्रिय पर्यटन लॉज में जल्द ही विशेषज्ञों की टीम जाकर आग के कारणों का पता लगाएगी। प्रारंभिक रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट की बात कही गई है। लकड़ी का यह बंगला राज्य के लिए एक संपत्ति है।

आग में जलकर खाक हुआलोकप्रिय पर्यटन लॉज : वनमंत्री बीरबाहा हंसदा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे लगी आग में जलकर खाक हुए लोकप्रिय पर्यटन लॉज में जल्द ही विशेषज्ञों की टीम जाकर आग के कारणों का पता लगाएगी। हंसदा ने कहा, चूंकि बंगला 15 जून से बंद था, इसलिए हमें घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण करना होगा।
ALSO READ: कुवैत के भारतीय मजदूरों के कैंप में आग, 40 की मौत, 30 जख्मी
उन्होंने कहा, प्रारंभिक रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट की बात कही गई है। हंसदा ने कहा कि लकड़ी का यह बंगला राज्य के लिए एक संपत्ति है और लोगों की इससे काफी भावनाएं और पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं।

इस ऐतिहासिक इमारत का जीर्णोंद्धार करेगी सरकार : यह पूछने पर क्या राज्य सरकार इस ऐतिहासिक इमारत का जीर्णोंद्धार करेगी, मंत्री ने कहा, हम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के अनुसार कार्य करेंगे। जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित लॉज में आग लगने से किसी के घायल होने या मौत की कोई खबर नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

अगला लेख