dharma sangrah
✕

नागपुर में भारी बारिश : रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और विधानसभा में पानी घुसा, लोग परेशान (देखिए फोटो)

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (15:36 IST)
नागपुर। भारी बारिश के कारण नागपुर शहर बाढ़ की चपेट में आ गया। महाराष्ट्र विधानसभा की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी और सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित रही।
 
 
नागपुर में गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है। इस से कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के साथ ही नगर निगम के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जगह-जगह सड़कें धंसने और जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। 
 
यहां तक कि पॉश इलाके में भी पानी भर गया है। भारी बारिश के साथ ही बिजली सेवा भी ठप है। नागपुर में कई पावर सब स्टेशन में पानी भर गया है।

विधान भवन को बिजली आपूर्ति करने वाले स्विचिंग केंद्र में भी पानी भरने की वजह से सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। 
 
सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने घोषणा की कि स्विचिंग केंद्र के बंद होने की वजह से बिजली बंद की जानी है। सदन की कार्यवाही 11 बजे तक स्थगित रही। 
 
शिवसेना नेता सुनील प्रभु ने कहा कि अगर यह मुंबई में हुआ होता तो शिवसेना के कब्जे वाली मुंबई नगर निकाय की आलोचना हो रही होती। हर कोई बृहमुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) के खिलाफ जांच की मांग कर रहे होते। 
 
उन्होंने कहा कि नागपुर दूसरी राजधानी है और महत्वपूर्ण शहर है। नागपुर निगर निगम भाजपा चलाती है। विधानसभा सत्र की कार्यवाही बारिश की वजह से बाधित नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए इसे बुनियादी आधारभूत ढांचा मुहैया कराना चाहिए था।
 
ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि बारिश ने विधानसभा की कार्यवाही को इस तरह से प्रभावित किया है। यह शायद जलनिकासी प्रणाली की साफ - सफाई नहीं किए जाने के कारण हुआ है।

चित्र सौजन्य : आशीष अग्रवाल 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख