बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy rain in Mumbai, Meteorological Department issued Orange Alert
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (00:54 IST)

मुंबई में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेज अलर्ट'

Heavy rain in Mumbai
Heavy rain in Mumbai : मुंबई में बुधवार को भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ लेकिन कुछ देरी के साथ उपनगरीय रेल सेवाओं का परिचालन सामान्य रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' चेतावनी जारी की है।
 
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' चेतावनी जारी की है। विभाग ने इस दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी से भी भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
 
बुधवार सुबह जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मौसम विभाग ने मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने 24 घंटों में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।
 
ऑरेंज अलर्ट के बीच मुंबई और उपनगरों में सुबह से भारी बारिश हो रही है। विभाग के मुताबिक, मुंबई में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच 61.19 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी अवधि में पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 34.53 मिमी और 40.68 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई और उपनगरों में यातायात धीमा हो गया है, लेकिन लोकल ट्रेन और बेस्ट की बसें कुछ देरी के साथ सामान्य रूप से चल रही हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
ETS ने TOEFL अभ्यर्थियों की मदद के लिए लांच किया Mobile App