biodatamaker
✕

जयपुर हुआ पानी-पानी, सड़कें नदी में तब्दील, वाहन डूबे

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (21:00 IST)
जयपुर। मानसून के सक्रिय होते ही राजस्थान (Rajasthan News) की राजधानी जयपुर (Jaipur News) में जमकर बारिश (rain) हुई। शुक्रवार की सुबह पिंक सिटी में रहने वालों का स्वागत तेज फुहारों ने किया लेकिन बाद में इन्हीं फुहारों ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। हालत यह है कि मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया।
 
जोरावर सिंह गेट में भी भारी जल जमाव था जिसकी वजह से कांग्रेस विधायकों की बस फंस गई। इस बस को पुलिस की मदद से सुरक्षित निकाला गया और विधायकों ने राहत की सांस ली।
 
शुक्रवार की सुबह 5 बजे से बारिश का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ वह लगातार 12 बजे तक जारी रहा। जमकर बरसे मेघों ने पूरे शहर को पानी-पानी कर डाला। भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में दो-तीन फुट तक पानी भर गया और सड़कें दरिया बन गई। मूसलाधार बारिश के कारण कई लोग अपने घर से नहीं निकल पाए और जो निकले वे जगह-जगह भरे पानी में फंस गए। 
कई कारें और दोपहिया वाहन पानी में डूब गई तो कई वाहन खराब होकर सड़क पर खड़े नजर आए। शहर के चारदीवारी में चौड़ा रास्ता, चांदपौल सहित कई इलाके पानी से जलमग्न हो गए, जिसके कारण वाहन डूबे नजर आए।
 
शहर में आरटीओ ऑफिस, रोडवेज मुख्यालय, रेलवे डीआरएम ऑफिस, खासा कोठी, सर्किट हाउस, हाथी गांव, जल महल के सामने का क्षेत्र, मालवीयनगर, मानसरोवर, अजमेर रोड़, सीकर रोड़, चौमू पुलिया, झोटवाड़ा में खातीपुरा पुलिया के पास एवं कुमावत कॉलोनी सित कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। इससे वाहनों की लम्बी लाईनें लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।
मूसलाधार बरसात के कारण झोंटवाड़ा क्षेत्र की कुमावत कॉलोनी एवं खातीपुरा पुलिया के पास न्यू कॉलोनी में कई कई घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी तरह कई कार्यालयों में बरसात का पानी घुस गया है। सुबह से दोपहर तक बरसात के जारी रहने से लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा जहां मौका मिला, वहां खड़े रहकर अपने को बारिश से बचाया।
बारिश के चलते जयपुर प्रशासन ने आपात नंबर जारी किए तथा टीमें बनाकर बचाव अभियान शुरु किया गया। निचले इलाकों में भरे पानी में फंसे लोगों की मदद की जा रही है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख