रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. heart attack to person playing ram role in ram leela
Last Modified: रविवार, 6 अक्टूबर 2024 (12:13 IST)

रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक, मौत

रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक, मौत - heart attack to person playing ram role in ram leela
Delhi Ram leela news : दिल्ली में शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभाते समय मंच पर हार्ट अटैक से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सुशील कौशिक भगवान राम का रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके दिल में दर्द उठता है और वो अपने हाथ दिल पर रख लेते हैं। इसके बाद कौशिक तबीयत खराब होने के बाद मंच के पीछे चले गए। 
 
पुलिस ने बताया कि भगवान राम की भूमिका निभा रहे सुशील कौशिक को मंच पर दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।
 
कौशिक विश्वकर्मा नगर के ही रहने वाले थे और अकसर रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाते थे। इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
मोहन भागवत बोले, भारत हिंदू राष्‍ट्र, हमें एकजुट होना होगा