सम्बंधित जानकारी
- क्या मोदी हार के डर से जयललिता का नाम ले रहे हैं, CM स्टालिन का सवाल
- राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, बोले लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा...
- Lok Sabha Elections : मप्र में पहले चरण की 6 सीटों के लिए 88 उम्मीदवार मैदान में
- Lok Sabha Elections : भाजपा उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी, जानिए कौन कहां से होगा उम्मीदवार
- कांग्रेस को लगा एक और झटका, शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल
सियासत का सुपर सनडे, मेरठ से दिल्ली तक चुनाव ताकत दिखाएंगे NDA और INDIA
Loksabha election 2024 news : लोकसभा चुनावों को लेकर NDA और INDIA दोनों ही पूरी तरह कमर कस चुके हैं। आज दोनों ही गठबंधन अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। एनडीए मेरठ में पीएम मोदी की रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करेगा तो रामलीला मैदान पर आज विपक्षी इंडिया गठबंधन भी लोकतंत्र बचाओ रैली करेगा। इंडिया के शक्ति प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी शामिल नहीं हो रही है। पार्टी की ओर से डेेेेरेक को ब्रायन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3:30 बजे मेरठ में भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के पक्ष में रैली करेंगे। रैली में अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद शामिल हो सकते हैं। इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे।
नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मेरठ से ही बिगुल फूंका था। भाजपा ने इस बार यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। ऐसे में पश्चिमी यूपी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में यह रैली अहम भूमिका निभा सकती है। रैली को लेकर मेरठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi मेरठ, उत्तर प्रदेश में 31 मार्च को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
— BJP (@BJP4India) March 30, 2024
लाइव देखें:
https://t.co/ZFyEVldUYK
https://t.co/vpP0MInUi4
https://t.co/lcXkSnNPDn
https://t.co/4XQ2GzqK1N pic.twitter.com/wgzXyJjn5a
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, NCP प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता यहां रामलीला मैदान में रविवार को आप द्वारा आयोजित की जाने वाली महारैली में शामिल होंगे।
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में पंजाब सीएम भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, सीताराम येचुरी, डी राजा, महबूबा मुफ्ती, दिपांकर भट्टाचार्य, डेरेक ओ ब्रायन समेत 28 दलों के नेता शामिल होंगे। कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल भी रैली में शामिल हो सकते हैं।
आप के वरिष्ठ नेता नेता गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में रविवार को रामलीला मैदान में 20,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी वाली रैली आयोजित करने के लिए प्रशासन की अनुमति मिल गई है।मोदी सरकार के पिछले 10 साल-अन्याय काल के रहे हैं।
— Congress (@INCIndia) March 30, 2024
इन 10 वर्षों में गरीब-मजदूर, किसान, युवा, महिला समेत हर वर्ग परेशान है। कोई अपना हक मांगे तो यह दमनकारी सरकार उसे कुचलने को तैयार रहती है।
अब तो बात लोकतंत्र और संविधान को ख़त्म करने तक जा पहुंची है। लोकतंत्र को बचाने के लिए 31… pic.twitter.com/QpeFcnL0MT
Edited by : Nrapendra Gupta
