1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. CM Stalin questions PM Modi on Jayalalitha

क्या मोदी हार के डर से जयललिता का नाम ले रहे हैं, CM स्टालिन का सवाल

loksabha election 2024
Loksabha election 2024 : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि क्या वह हार के डर से अन्नाद्रमुक नेताओं एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता का नाम ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी चुनाव में हार के डर से इन नेताओं की प्रशंसा करने को मजबूर हैं।
 
द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने दावा किया कि अतीत में प्रधानमंत्री ने दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की आलोचना की थी और उनके शासन को भ्रष्ट करार दिया था।
सलेम लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी टी.एम. सेल्वागणपति के पक्ष में चुनाव प्रचार करने यहां पहुंचे स्टालिन ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि इस चुनाव में उसका मत प्रतिशत नोटा से नीचे गिरे, इसलिए मोदी अब अचानक एमजीआर और जयललिता की तारीफ कर रहे हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सियासत का सुपर सनडे, मेरठ से दिल्ली तक चुनाव ताकत दिखाएंगे NDA और INDIA