• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee shot dead in Bahadurgarh
Last Updated : रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (20:30 IST)

हरियाणा में INLD प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या

हरियाणा में INLD प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या - Haryana INLD chief Nafe Singh Rathee shot dead in Bahadurgarh
हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में पूर्व विधायक की मौत हो गई है। इस हमले में उनके 3 सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी है।
मीडिया खबरों के मुताबिक बराही फाटक के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए कथित हमले पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा कि हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। 
सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमले के समय बराही फाटक के पास अचानक से कई बदमाश आए। ये सभी बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। इसके बाद बदमाशो ने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वहीं इस हमले में घायल सभी लोगों को गम्भीर अवस्था में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

चौटाला ने की इस्तीफे की मांग : इनेलो नेता अभय चौटाला ने बताया कि राठी की झज्जर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
 
उन्होंने सरकार पर राठी की जान को खतरा होने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया और राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वेबदुनिया न्यूज
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजराज दौरा, राजकोट समेत इन 5 राज्‍यों में किया AIIMS का उद्घाटन