ramcharitmanas

हरियाणा विधानसभा चुनाव : उचाना से चुनाव लड़ेंगे दुष्यंत चौटाला, जजपा-एएसपी की पहली सूची जारी

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (23:40 IST)
Haryana Assembly Elections : जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गठबंधन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 19 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को उचाना कलां सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है, जहां से वे मौजूदा विधायक हैं।
ALSO READ: क्‍या हरियाणा के राजनीतिक अखाड़े में उतरेंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, क्‍यों की राहुल गांधी से मुलाकात?
इस सूची में 15 उम्मीदवार जजपा से हैं, जबकि चार चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली एएसपी से हैं। जजपा उम्मीदवारों में पार्टी विधायक अमरजीत ढांडा जुलाना विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ेंगे। जजपा ने दुष्यंत के भाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला को डबवाली सीट से मैदान में उतारा है।
ALSO READ: Haryana Assembly Election 2023 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, सैनी लाडवा से, विज अंबाला से लड़ेंगे चुनाव
जजपा का नेतृत्व दुष्यंत और दिग्विजय के पिता एवं पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला कर रहे हैं। पार्टी ने बाढड़ा से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जहां से दुष्यंत की मां नैना चौटाला मौजूदा विधायक हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व विधायक राजबीर फोगाट चरखी दादरी से चुनाव लड़ेंगे।
 
जजपा और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की है। जजपा 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहली सूची में जजपा ने गोहाना, बावल, मुलाना, रादौर, गुहला, जींद, नलवा, तोशाम, बेरी, अटेली और होडल के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।
ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका
जबकि एएसपी ने पहली सूची में साढौरा, जगाधरी, सोहना और पलवल विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने उस समय भारतीय जनता पार्टी में रहे वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता को हराया था। अब कांग्रेस में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को उचाना से टिकट मिलने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख