dharma sangrah

मंदसौर आ सकते हैं हार्दिक पटेल

Updated: रविवार, 11 जून 2017 (21:06 IST)
जयपुर। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल कल उदयपुर आएंगे और अगले दिन अपने समर्थकों के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर जाने की संभावना है। पटेल नवनिर्माण सेना के जिला अध्यक्ष गेहरीलाल डांगी ने बताया कि हार्दिक पटेल अहमदाबाद से सडक मार्ग के जरिए कल शाम तक उदयपुर पहुंचेंगे और उसके बाद नामरी पंचायत में समाज के स्नेह भोज में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पुलिस से हार्दिक पटेल को समाज के लोगों को संबोधित करने के लिए स्वीकृति मांगी थी, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली है।
 
उन्होंने बताया कि हार्दिक पटेल का अगले दिन मंदसौर जाने का कार्यक्रम है, लेकिन प्रशासन उन्हें इसकी इजाजत देगा या नहीं यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान के पाटीदार समाज के लोग मध्यप्रदेश के आंदोलित किसानों का समर्थन करते है और पटेल की अपनी यात्रा के दौरान मंदसौर में आंदोलित किसानों के सदस्यों से मिलने की इच्छा है। उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सोनी ने बताया कि हमारे पास हार्दिक पटेल के कल उदयपुर पहुंचने और समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने की सूचना है।
 
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल को नौ माह जेल में रहने के बाद गुजरात उच्च न्यायालय ने गत जुलाई में 6 महीने के लिए गुजरात से बहार भेज दिया था, जिसके बाद पटेल उदयपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक के घर में छ: माह रहने के बाद इस वर्ष जनवरी में अपने गृह वापस लौट गए थे। (भाषा) 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख