dharma sangrah
✕

पोते ने दादा पर किया हमला, पालतू बिल्ली के लापता होने से था खफा

Updated: रविवार, 2 जून 2024 (16:23 IST)
Grandson attacks grandfather over missing pet cat : त्रिशूर के इडक्कुलम में एक पालतू बिल्ली के लापता होने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने 79 वर्षीय दादा पर हमला कर दिया। आरोपी ने खुद घायल दादा को अस्पताल पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। दादा का सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है।
ALSO READ: शरद पवार के पोते रोहित पर ED का Action, जब्त किया 50 करोड़ का कारखाना, क्‍या है वजह?
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले में बुजुर्ग व्यक्ति के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं हैं और अब उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात की है और केशवन की हालत फिलहाल स्थिर है। दादा के बयान के अनुसार, उनके और उनके पोते श्रीकुमार के बीच उनकी पालतू बिल्ली के लापता होने को लेकर बहस हुई थी।
ALSO READ: चेन्नई में बिरयानी में बिल्ली के मांस का इस्तेमाल, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
गुस्से में आकर श्रीकुमार ने अपने दादा पर कथित तौर पर एक हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने खुद घायल दादा को अस्पताल पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि उसने शराब के नशे में अपने दादा पर हमला किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख