बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tarak mehtas sodhi aka gurcharan singh missing for 5 days police files fir
Last Modified: शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (10:54 IST)

दिल्ली एयरपोर्ट से गायब हुए तारक मेहता शो के रोशन सिंह सोढ़ी, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Gurucharan Singh Kidnapping: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक्टर 22 अप्रैल से लापता है। वह दिल्ली से मुंबई के ‍लिए निकले थे, जिसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है।
 
इस मामले में गुरुचरण के पिता ने 25 अप्रैल को दिल्ली के पालम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने इस मामले में किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया। 
 
गुरुचरण सिंह का फोन 24 अप्रैल तक काम कर रहाथा, लेकिन अब वो स्विचऑफ बता रहा है। पुलिस को गुरुचरण सिंह के फोन के कुछ ट्रांजैक्शन भी गड़बड़ लगे हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत एफआईआर भी दर्ज की है। 
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार गुरुचरण सिंह के ‍पिता ने ताया कि मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, 22 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट गया था, लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर लौटा। उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर हैं। हमने उनकी तलाश की, लेकिन वह लापता हैं।
 
बता दें कि गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि अब वह इस शो को अलविदा कह चुके हैं। शो के साथ ही उन्होंने मनोरंजन इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली है। 
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस : अनमोल बिश्नोई के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर