शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taarak mehta ka ooltah chashmah fame gurucharan singh has returned home after 25 days
Last Modified: शनिवार, 18 मई 2024 (10:25 IST)

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

taarak mehta ka ooltah chashmah fame gurucharan singh has returned home after 25 days - taarak mehta ka ooltah chashmah fame gurucharan singh has returned home after 25 days
Roshan Sodhi reached home: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह आखिरकार घर लौट आए हैं। वो बीते 25 दिन से गायब थे। गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। लेकिन वह एयरपोर्ट के बाहर से ही अचानक गायब हो गए। 
 
गुरुचरण सिंह के पिता थे दिल्ली पुलिस में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि गुरुचरण सिंह के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। लेकिन एक्टर अपनी ही दुनिया में थे। उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर वह इतने दिनों से कहां और क्या कर रहे थे।
 
आजतक की रिपोर्ट के अनुसारपुलिस पूछताछ में गुरुचरण सिंह ने बताया कि वो धार्मिक यात्रा पर दुनियादारी छोड़कर घर से निकले थे। वो कई दिनों तक अमृतसर, फिर लुधियाना और अन्य शहरों के गुरुद्वारों में रुके। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ की घर वापस लौट जाना चाहिए, तो वो घर आ गए। 
 
 
गौरतलब है कि गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थष। 26 अप्रैल को पता चला कि वह तो मुंबई पहुंचे ही नहीं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर तो देखा गया था लेकिन उसके बाद वह कहां गए, किसी ने नहीं देखा। जिसके बाद पालम थाने में पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई। 
 
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू