गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Grandfather comes back alive from the pothole on the road
Last Updated : शनिवार, 13 जनवरी 2024 (11:17 IST)

सड़क के गड्ढे से वापस जिंदा हो गए दादाजी, चलने लगीं सांसें

Grandfather comes back alive from road pothole
Karnal News: हरियाणा के करनाल (Karnal) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक मर चुका शख्स वापस जिंदा (alive) हो गया और यह सत्य घटना है। यहां के 80 साल के जिन दादाजी को पटियाला के अस्पताल (Patiala hospital) में मृत घोषित कर दिया था, उनकी जान वापस लौट आई है।
 
दादाजी की सांसें वापस चलने लगीं : उससे भी आश्चर्यजनक बात यह है कि दादाजी की बॉडी को जब पटियाला से करनाल लाया जा रहा था, तब कैथल के पास जब एम्बुलेंस का पहिया सड़क पर बने एक गड्ढे में गया तो दादाजी की सांसें वापस चलने लगीं। ऐसा दावा दादाजी के परिवार वाले कर रहे हैं। दादाजी को वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
 
खबरों के अनुसार 80 साल के बुजुर्ग दर्शन सिंह बराड़ की तबीयत खराब हुई थी। उसके बाद उन्हें पटियाला के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल में 4 दिन तक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। इसके बाद गुरुवार की सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मौत की खबर सुन के परिजन दुखी हो गए और रोने लगे।
 
इसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए बॉडी को एम्बुलेंस में लेकर करनाल के लिए निकले। एम्बुलेंस में दादा जी की बॉडी के साथ उनका पोता था। रास्ते में जब कैथल आया तो वहां सड़क पर बने गड्ढे में एम्बुलेंस का पहिया आ गया। दर्शन सिंह बराड़ के पोते ने बताया कि पॉटहोल में पहिया आने के बाद झटका लगा था। थोड़ी देर बाद उसने नोटिस किया कि दादा जी का हाथ हिल रहा है। फिर उसने दादा जी की पल्स और दिल की धड़कन चेक की। जो चल रही थी। इसके बाद वह तुरंत पास के अस्पताल में दादा जी को लेकर पहुंचा और भर्ती करा दिया। दादा जी का इलाज अब भी जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बर्फ गिरे या नहीं, ट्यूलिप तो खिलेंगे कश्मीर में