मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. good news for sugarcane farmers in punjab
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (11:54 IST)

पंजाब में गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP में 11 रुपए की वृद्धि

punjab
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने की कीमत में 11 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की और कहा कि 391 रुपए प्रति क्विंटल की नई दर देश में सबसे अधिक है।
 
मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, '11 रुपए की बढ़ोतरी के साथ नई दर 391 रुपए प्रति क्विंटल होगी, जो देश में सबसे अधिक होगी।' उन्होंने इसे 11 रुपए का शुभ शगुन बताया।
 
किसानों ने हाल ही में गन्ने का दाम 380 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 450 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस पर मान ने कहा था कि अच्छी खबर आने वाली है।
 
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने धानोवाली गांव के पास जालंधर-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के जालंधर-फगवाड़ा हिस्से को अवरुद्ध कर दिया था। चौथे दिन किसान नेताओं और मुख्यमंत्री मान के बीच हुई बैठक के बाद धरना खत्म किया गया था।
 
पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पिछले महीने गन्ने की कीमत 14 रुपए बढ़ाकर 386 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की थी।
Edited by  : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
बेंगलुरु के 15 स्कूलों में बम की धमकी, मचा हड़कंप