• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Girls death due to fire in room
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (10:37 IST)

कमरे में आग लगने से 5 लड़कियों की जलने से मौत...

कमरे में आग लगने से 5 लड़कियों की जलने से मौत... - Girls death due to fire in room
वारसॉ। उत्तरी पोलैंड के कोस्ज़ालीन शहर में एक कमरे में आग लगने से पांच किशोरियों की जलकर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


गृहमंत्री जोआचिम ब्रुडज़िंस्की ने ‘टीवीएन24’ से कहा कि इस घटना में मारी गई लड़कियों की उम्र 15 वर्ष है, लड़कियां उनमें से एक का जन्मदिन मना रही थीं।

दमकल विभाग के प्रवक्ता तोमास्ज कुबैक ने महिलाओं के मारे जाने की पुष्टि की और कहा कि बुरी तरह झुलस गए एक युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
सांकेतिक फोटो
ये भी पढ़ें
शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल को लेकर कांग्रेस के साथ मिलाए सुर