गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fresh snowfall in high altitude areas of Jammu and Kashmir
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (14:21 IST)

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई 4 से 5 इंच ताजा बर्फबारी, पर्यटकों के दिल खिले

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई 4 से 5 इंच ताजा बर्फबारी, पर्यटकों के दिल खिले - Fresh snowfall in high altitude areas of Jammu and Kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग और ऊंचाई वाले अन्य स्थानों पर बर्फबारी हुई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुबह 4 से 5 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।
 
रामबन इलाके में भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया। बारिश और बर्फबारी से घाटी में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमश: 0.1 डिग्री सेल्सियस और 0 से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई जबकि द्रास शहर में 5 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।
 
इस सीजन में कश्मीर में पहली बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी से इलाके में हर जगह बर्फ की चादर बिछ गई है। इसके साथ ही श्रीनगर शहर को भी बारिश ने भिगोया है। गुलमर्ग आने वाले पर्यटकों के लिए ये दृश्‍य बेहद सुकून देने वाले रहे। पर्यटकों के लिए यह बेहद खुशी का मौका था।