सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Four Year Old Girl Brutally Beaten, Robbed Inside Lift
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (08:55 IST)

लिफ्ट में चार वर्षीय बच्ची को पीटा, लूट ली कान की बालियां

mumbai
मुंबई। मुंबई के उपनगर ट्रॉम्बे की एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट में चार वर्षीय बच्ची की बुरी तरह से पिटाई करने और उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। कुछ वेबसाइटों ने घटना की सीसीटीवी फुटेज को प्रसारित किया था।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी रिज़वाना बेगम को भारतीय दंड संहिता की धारा 394 (लूटपाट के दौरान जानबूझकर चोटिल करने) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
दो मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि महिला बच्ची को बुरी तरह से पीट रही है और वह दर्द से बिलख-बिलख के रो रही है। बेगम ने बच्ची की कान की बालियों को भी लूट लिया।
 
पुलिस ने बेगम को गिरफ्तार करने के बाद बालियों को बरामद कर लिया। मामले की जांच चल रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कमलनाथ का बाहुबली अवतार, भल्लालदेव बने शिवराज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो