शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Former cricketer Vinod Kambli accused of Domestic violence
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (13:05 IST)

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर पत्नी को पीटने के कारण FIR, पहले भी रहे हैं विवादों में

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर पत्नी को पीटने के कारण FIR, पहले भी रहे हैं विवादों में - Former cricketer Vinod Kambli accused of Domestic violence
मुंबई:मुंबई पुलिस ने नशे की हालत में पत्नी को कथित रूप से पीटने और अपशब्द कहने के आरोप में भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ FIR दर्ज की है।
 
बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना के सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि रविवार को दो पुलिसकर्मी कांबली के फ्लैट पर गए और उन्हें नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए उनके सामने पेश होने को कहा।
 
कांबली की पत्नी एंड्रिया ने आरोप लगाया है कि कांबली ने उन पर खाना पकाने का बर्तन फेंक दिया था जिससे उनके सिर में चोट आई है।
 
यह घटना शुक्रवार को दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच है जब कांबली बांद्रा स्थित अपने घर पर नशे की हालत में पहुंचे और पत्नी को अपशब्द कहने शुरू कर दिये।
 
अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उनका बारह वर्ष का बेटा भी उस समय मौजूद था जिसने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन कांबली ने रसोई में जाकर टूटा हुआ फ्राइंग पैन उठाया और अपनी पत्नी को मारा जिससे उसे चोट आई है।
 
बाद में कांबली की पत्नी जांच के लिये भाभा अस्पताल गई।उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच चल रही है।

पिछले साल लगभग इस ही दौरान वह गिरफ्तार भी हुए थे।विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी रिहायशी सोसाइटी के द्वार से रविवार दोपहर अपनी गाड़ी भिड़ा दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की ज़िदंगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) तथा 427 (ऐसी हरकत करना जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से बहस भी की। उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया था।

वैसे यह पहला मौका नहीं है जिसमें विनोद कांबली पर हिंसा के आरोप लगे हैं।साल 2018 में उन्होंने और उनकी पत्नी ने एक फैन के साथ मार पीट की थी।
 
उस वक्त कांबली और उनकी पत्नी आंद्रा हैविट उपनगरीय इलाके में स्थित मॉल गए थे।तिवारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कहासुनी के बाद कांबली और उनकी पत्नी ने उनसे मारपीट की और गाली-गलौज भी की थी। गायक के भाई अंकुर तिवारी ने बताया कि जब हमने हस्तक्षेप किया तब उन्होंने (कांबली ने) हमें धक्का दिया था।
ये भी पढ़ें
Asia Cup की मेजबानी पर अड़ा पाक, PCB के नए मुखिया ने दे डाली विश्वकप से हटने की धमकी