मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. former assam congress president ripun bora resigns from the party
Written By
Last Updated : रविवार, 17 अप्रैल 2022 (18:43 IST)

PK के प्लान पेश करने के अगले ही दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, असम के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा TMC में शामिल

PK के प्लान पेश करने के अगले ही दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, असम के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा TMC में शामिल - former assam congress president ripun bora resigns from the party
कोलकाता। शनिवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक में प्रशांत किशोर ने आम चुनाव 2024 की जीत के लिए 'प्लान 370' का मंत्र साझा किया था। इसके अगले ही दिन असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा रविवार को यहां तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।
 
तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर कहा कि पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, शिक्षा मंत्री, असम, पूर्व राज्यसभा सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री रिपुन बोरा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। वह आज श्री अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमारे साथ शामिल हुए।
 
असम में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में बोरा ने हाल ही में राज्यसभा का चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे। बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी में बोरा का स्वागत किया।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हुए दिग्गज और कुशल राजनेता श्री रिपुन बोरा का बहुत गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। हम आपको अपने साथ पाकर बेहद खुश हैं और अपने लोगों की भलाई के लिए एकसाथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’
ये भी पढ़ें
Jahangirpuri Violence : जहांगीरपुरी दंगे में अब तक 20 लोग गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को सौंपा केस, कोर्ट ले जाते समय आरोपी ने दिया फिल्म पुष्पा वाला पोज