सम्बंधित जानकारी
- भाजपा की बंपर जीत पर बोले प्रशांत किशोर- विपक्ष साहेब की चाल में ना फंसे, असली लड़ाई 2024 में
- ममता बनर्जी के बाद प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर प्रहार- विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस का दैवीय अधिकार नहीं हो सकता
- भाजपा को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर कसा तंज
- प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, भाजपा दशकों तक रहेगी मजबूत, राहुल को मोदी की ताकत का अंदाजा नहीं
प्रशांत किशोर ने पेश की 2024 की चुनावी रणनीति, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ की बैठक
नई दिल्ली। जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति का खाका पेश किया। पार्टी उनकी ओर से पेश की गई योजना पर विचार करने के लिए नेताओं का एक छोटा समूह बनाएगी, जो एक सप्ताह के भीतर सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
कांग्रेस नेताओं के साथ प्रशांत किशोर की बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रशांत किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष को 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी। जो योजना उन्होंने सामने रखी है, उस पर पार्टी का एक समूह विचार करेगा और एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसके बाद इस पर अंतिम फैसला होगा।
बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ अन्य नेता शामिल हुए। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से पार्टी नेतृत्व और किशोर के बीच मुख्य रूप से गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत चल रही है।
पार्टी गुजरात के एक जाने-माने पाटीदार चेहरे नरेश पटेल को भी साथ लेने का प्रयास कर रही है। प्रशांत किशोर पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं। हाल में उन्होंने कहा था कि वे 2021 में कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन कुछ बिंदुओं पर सहमति नहीं बन सकी।(भाषा)
