शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. up bareilly city magistrate alankar agnihotri suspended resignation rejected
Last Modified: लखनऊ , मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (07:34 IST)

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा नामंजूर, यूपी सरकार ने निलंबित किया, जांच कमेटी गठित

Alankar Agnihotri
Alankar Agnihotri news in hindi : उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे को नामंजूर कर उन्हें सस्पेंड कर दिया। सरकार ने उन पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर जांच कमेटी गठित की है। ALSO READ: कौन हैं योगी से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, क्या राजनीति में होगी एंट्री?
 
बरेली मंडल के मंडलायुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच पूरी होने तक अलंकार अग्निहोत्री को शामली के जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

क्या है मामला

गौरतलब है कि बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यूजीसी बिल और शंकराचार्य के साथ हुई घटना के विरोध में यह कदम उठाया है। इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें जिलाधिकारी आवास पर बातचीत के बहाने बुलाया गया और वहां कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि स्थिति गंभीर होने पर उन्होंने तत्काल एक वरिष्ठ सचिव को फोन कर जानकारी दी कि उन्हें जबरन रोका गया है। राज्य सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
 
अग्निहोत्री की एक तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह पोस्टर लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है कि हैशटैग यूजीसी रोल बैक..., काला कानून वापस लो। शंकराचार्य और संतों को यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री 2016 बैच के पीसीएस ऑफिसर हैं। ALSO READ: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य के अपमान से हैं आहत, यूपी में खलबली

क्या लिखा है इस्तीफे में

अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफा में उत्तर प्रदेश सिविल सेवा वर्ष 2019 बैच का अपने को राजपत्रित अधिकारी बताया है। साथ ही उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में होने का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि प्रयागराज में माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान ज्योतिष पीठ ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द एवं उनके शिष्य, बटुक, ब्राह्मणों से स्थानीय प्रशासन ने मारपीट की। वृद्ध आचार्यों को मारते हुए बटुक ब्राह्मण को जमीन पर गिराकर एवं उसकी शिखा को पकड़कर घसीटकर पीटा गया और उसकी मर्यादा का हनन किया गया, चूंकि चोटी/शिखा ब्राह्मण, साधु संतों का धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतीक है और मैं (अलंकार अग्निहोत्री) स्वयं ब्राह्मण वर्ण से हूं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: भारत और ईयू के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स आज