Bhai Dooj
✕

आंध्र में बाढ़ से हाहाकार, मरने वालों की संख्या 34 हुई, रेल सेवा आंशिक बहाल

Updated: मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (00:40 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है जबकि 10 और लोगों का अभी भी कुछ पता नहीं है। यह जानकारी राज्य सरकार ने सोमवार को दी। एसपीएस नेल्लोर जिले के पादुगुपाडु के पास क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद विजयवाड़ा-चेन्नई खंड में एक रेलवे लाइन को सोमवार को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया।
 
चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-16 को भी वाहनों के आवागमन के लिए आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। यह शनिवार देर रात से एसपीएस नेल्लोर जिले में कटा हुआ था। चित्तूर, अनंतपुरमू, कडपा और एसपीएस नेल्लोर जिलों में बाढ़ पर विधानसभा में बयान देते हुए कृषिमंत्री के. कन्ना बाबू ने कहा कि 34 मृतकों में बचाव दल के 3 सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा और परिवार के 1 सदस्य को नौकरी दी जाएगी।(सांकेतिक चित्र)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

अगला लेख