• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Firing on LOC in Rajori
Written By
Last Modified: जम्मू , गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (12:33 IST)

पाक सैनिकों ने तोड़ा संघर्ष विराम, सीमा पर भारी गोलाबारी

पाक सैनिकों ने तोड़ा संघर्ष विराम, सीमा पर भारी गोलाबारी - Firing on LOC in Rajori
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में रात भर गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच 15 घंटों तक गोलीबारी हुई।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, 'राजौरी के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि हमारे सैनिक उचित और मुंहतोड़ जवाब दिया।'
 
प्रवक्ता ने बताया कि रातभर भारी गोलाबारी होती रही और यह तड़के साढ़े तीन बजे बंद हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के भीमबर गली (बीजी) सेक्टर में कल शाम साढ़े चार बजे से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे, स्वचालित हथियारों और 82 एमएम के मोटार्र बमों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।
 
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों के बाद जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने 30 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
OMG! बच्चे की पीठ पर उग आया तीसरा हाथ...