1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire broke out at vishal mega mart in Karolbagh

करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, लिफ्ट से मिला युवक का शव

vishal mega mart
Karolbagh fire news : दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी है। इस बीच घटनास्थल पर लिफ्ट के अंदर एक युवक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुमार धीरेंद्र प्रताप (25) के रूप में हुई है।
 
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजकर 44 मिनट पर पदम सिंह रोड स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। यह विशाल मेगा मार्ट का आउटलेट है। आग इमारत की दूसरी मंजिल तक ही सीमित रही।
 
बताया जा रहा है कि इमारत में काफी मात्रा में कपड़े व प्लास्टिक का सामान भरा था, इस वजह से आग तेजी से फेली और इसे काबू करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। 
 
पुलिस, दमकल और आपदा मोचन बल के कर्मियों के संयुक्त तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान शव लिफ्ट के अंदर मिला।आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जमीन पर छिड़े संघर्ष के कारण आसामान में भटकते विमान