sundarkand
✕

दिल्ली यूनिवर्सिटी पर एक बार फिर ABVP का कब्जा

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (15:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के चुनाव में भाजपा समर्थित छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत हासिल कर भगवा लहरा दिया है। कांग्रेस समर्थित संगठन एनएसयूआई सचिव पद जीतने में सफल रहा। 
 
एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित संगठन के अक्षित दहिया विजयी रहे। उन्होंने एनएसयूआई की चेतना त्यागी को शिकस्त दी। हालांकि शुरुआती दौर में एबीवीपी के सभी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा समर्थित छात्र संगठन की जीत को भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार है।

डूसू चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। मतदान में 1.3 लाख छात्र.छात्राओं में से 39.90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
 
मतगणना शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे शुरू होनी थी, किंतु यह किसी वजह से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई। मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के बीच था। चुनाव मैदान में कुल 16 उम्मीदवार थे।
  
पिछले चुनाव में एबीवीपी ने चार में से तीन सीटों पर विजय हासिल की थी जबकि एनएसयूआई एक पर जीती थी। 
एबीवीपी के प्रदीप तंवर उपाध्यक्ष, योगिता राठी सचिव और शिवांगी खेरवाल संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में थे। एनएसयूआई की तरफ से अंकित भारती उपाध्यक्ष, आशीष लांबा सचिव और अभिषेक चपराना संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में थे।

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

उन्हें मरने नहीं दे सकता था, PM मोदी से बोले- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार

अगला लेख