Hanuman Chalisa
✕

ऑड-ईवन को केजरीवाल की 'हां', नितिन गडकरी की 'ना'

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (14:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक बार फिर राजधानी में प्रदूषण के खिलाफ कमर कस ली है। एक बार फिर शहर में वाहनों के लिए ऑड-ईवन नियम लागू किया जाएगा। हालांकि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार दिल्ली को अब ऑड-ईवन की आवश्यकता नहीं है।
 
गडकरी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि दिल्ली को ऑड-ईवन की आवश्यकता है। रिंग रोड के बनने से शहर के प्रदूषण में काफी कमी आई है। हमारी प्लान्ड स्किम्स की बदौलत दिल्ली 2 साल में पूरी तरह प्रदूषण मुक्त हो जाएगी।

ALSO READ: केजरीवाल की प्रदूषण के खिलाफ जंग, दिल्ली में फिर ऑड-ईवन
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक वाहनों के लिए एक बार फिर ऑड-ईवन का नियम लागू ‍किया जाएगा। ऑड वाले दिन ऑड नंबर वाले वाहन चलेंगे, जबकि ईवन वाले दिन ईवन नंबर के वाहन चलेंगे। केजरीवाल सरकार लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए मॉस्क भी बांटेगी।
 
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए 7 बिन्दु वाली कार्य योजना भी तैयार की है। इसके तहत छोटी दिवाली को दिल्ली सरकार बड़ा लेजर शो आयोजित करेगी। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कोई फीस नहीं होगी।
 
धूल को नियंत्रित करने के लिए काम करेगी सरकार साथ ही कूड़ा जलाने पर भी रोक लगाई जाएगी। सरकार दिल्लीवासियों को पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित करेगी साथ ही ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों को भी चिन्हित किया जाएगा।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख