1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi police registered case against bjp leader

सुरक्षा तैनाती अभ्यास के दौरान निकाली ‘तिरंगा यात्रा’, भाजपा नेता समेत 6 पर मुकदमा

Delhi police
नई दिल्ली। वीआईपी के आवागमन के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती संबंधी अभ्यास के दौरान बिना अनुमति तिरंगा यात्रा निकालने के आरोप में भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल और दिल्ली जिमखाना क्लब के निदेशक समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने कहा, 'उन्होंने बिना किसी अनुमति के उस समय यात्रा निकाली, जब वीआईपी आवागमन के दौरान बलों की तैनाती संबंधी अभ्यास चल रहा था।'
 
इस संबंध में तुगलक रोड पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अगला लेख
बांध को बचाने की जंग, आधी रात से पानी की निकासी शुरू, सेना अलर्ट