sundarkand

सोमवार को दिल्ली मेट्रो में हड़ताल, परेशान हो सकते हैं यात्री

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2017 (14:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के गैर कार्यकारी कर्मियों ने शनिवार को वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगे पूरी न होने पर सोमवार को ट्रेन सेवा बाधित करने की धमकी दी। गैर-कार्यकारी कर्मियों में ट्रेन संचालक, रख-रखाव कर्मी, स्टेशन नियंत्रक और ग्राहक संबंध सहायक शामिल हैं, जो प्रबंधन के वेतन में बढ़ोतरी के दो साल पुराने निर्णय को लागू करने की विफलता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
कर्मचारी परिषद के सचिव अनिल कुमार महतो ने कहा, 'हम रविवार को यमुना बैंक स्टेशन पर एकत्रित होंगे, जहां प्रदर्शन कर रहे करीब 9000 कर्मी 24 जुलाई को रात 12 बजे पूर्ण बंद करेंगे।'
 
डीएमआरसी प्रबंधन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'सरकार द्वारा तीसरे वेतन आयोग की सिफारिशें स्वीकार कर ली गई हैं और कभी भी आदेश जारी किया जा सकता है, इसलिए वेतन में संशोधन की उनकी मांगों को लागू करने का यह उपयुक्त समय नहीं है। सरकार के आदेश जारी करने के बाद वेतन संबंधी सभी मामले शीघ्र ही निपटा दिए जाएंगे।'
 
आंदोलन कर रहे कर्मियों की अन्य मांगों में संघ बनाने का अधिकार, स्टाफ के तीन सदस्यों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को निरस्त करना आदि शामिल हैं। (भाषा) 
 
Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

Air India Flight : फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

अगला लेख