dharma sangrah
✕

जयपुर में कर्फ्यू में ढील, स्थिति सामान्य

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (13:41 IST)
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कर्फ्यूग्रस्त चार थाना क्षेंत्रों में बुधवार को दिनभर कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान स्थिति सामान्य चल रही है और सड़कों पर रौनक लौट आई है। 
 
पुलिस उपायुक्त सत्येन्द्रसिंह ने बताया कि शहर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे है और ढील की अवधि के दौरान अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस के जवान समूचे क्षेत्र में टोलियों के साथ निगरानी कर रहे है। 
 
कर्फ्यू में ढील के दौरान सवेरे छह बजे से लोग सामान्य दिनों की भांति सड़कों पर आए और अपने दैनिक कार्य किए। कर्फ्यूक्षेत्रों में आज पांच दिन बाद स्कूलों और कॉलेजों के खुलने से स्कूलों की भी रौनक लौट आई है। 
 
शहर के बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, रामगंज सहित अनेक स्थानों पर रेहड़ियों पर आम दिनों की भांति सब्जी वाले भी सब्जियां बेचते नजर आए। सड़कों पर बढ़ी चहल पहल के बीच पुलिसकर्मियों द्वारा स्कूल जाते बच्चों को फूल वितिरत करते भी देखा गया।
सिंह ने बताया कि एहतियातन के तौर पर प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के जवानों, रेपिड एक्शन फोर्स और एसटीएफ के जवान तैनात किए हुए हैं तथा इन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद रखा हुआ है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख