Daily Horoscope
✕

डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

Updated: शनिवार, 13 दिसंबर 2025 (23:51 IST)
Congress MLA makes a big claim : कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एचए इकबाल हुसैन ने बड़ा दावा किया है। हुसैन ने कहा कि बेलगावी में चल रहे राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अगले महीने मुख्यमंत्री पद संभाल सकते हैं। हुसैन के इस बयान के बाद कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। हुसैन ने कहा कि जिस पद पर अभी सिद्धारमैया हैं उसे शिवकुमार के लिए खाली किया जाना चाहिए। हुसैन ने कहा कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया जाना चाहिए। शिवकुमार के कट्टर समर्थक हुसैन ने कहा कि 99 प्रतिशत संभावना है कि शिवकुमार 6 जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे।

खबरों के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एचए इकबाल हुसैन ने बड़ा दावा किया है। हुसैन ने कहा कि बेलगावी में चल रहे राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अगले महीने मुख्यमंत्री पद संभाल सकते हैं। हुसैन के इस बयान के बाद कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। हुसैन ने कहा कि जिस पद पर अभी सिद्धारमैया हैं उसे शिवकुमार के लिए खाली किया जाना चाहिए।
ALSO READ: ब्रेकफास्ट के बाद एक सुर में बोले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, क्या कर्नाटक CM पर बनी बात?
इधर, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और भाजपा सांसद वी. सोमन्ना ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के लिए गृह राज्यमंत्री जी. परमेश्वर का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सत्ता मिलना भाग्य की बात है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि परमेश्वर सिर्फ गृहमंत्री बनकर रह जाएंगे। हम उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि तुमकुरु के लोग भी उन्हें सीएम देखना चाहते हैं।
 
इस बीच, जब दर्शकों के बीच में से किसी ने उनसे डीके शिवकुमार के बारे में पूछा कि वो सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं, इसके जवाब में सोमन्ना ने कहा, छोड़िए... यह गौण है। शिवकुमार क्या बनना चाहते हैं, यह उनके भाग्य में निर्भर करता है। आचरण भाग्य से भी बड़ा होता है।
ALSO READ: मानहानि केस में डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, मुकदमे की कार्यवाही पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
इकबाल हुसैन ने कहा कि जिस पद पर अभी सिद्धारमैया हैं उसे शिवकुमार के लिए खाली किया जाना चाहिए। हुसैन ने कहा कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया जाना चाहिए। शिवकुमार के कट्टर समर्थक हुसैन ने कहा कि 99 प्रतिशत संभावना है कि शिवकुमार 6 जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख