Daily Horoscope
✕

केरल में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, दुष्‍कर्म का तीसरा मामला दर्ज, पार्टी ने किया निष्‍कासित

Updated: रविवार, 11 जनवरी 2026 (17:24 IST)
Congress MLA arrested : केरल के पलक्कड़ से कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। राहुल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला सामने आया है। ममकूटाथिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला का आरोप है कि राहुल ने न सिर्फ जबरन उसका यौन उत्पीड़न किया, बल्कि गर्भपात करने का भी दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि राहुल के यौन उत्पीड़न करने के बाद वो गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने राहुल के खिलाफ कई सबूत होने का भी दावा किया है।

खबरों के अनुसार, केरल के पलक्कड़ से कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। राहुल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला सामने आया है।
ALSO READ: होटल में महिला शूटर से दुष्‍कर्म, पीड़िता ने बलात्‍कारी को कमरे में किया बंद, 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
ममकूटाथिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला का आरोप है कि राहुल ने न सिर्फ जबरन उसका यौन उत्पीड़न किया, बल्कि गर्भपात करने का भी दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि राहुल के यौन उत्पीड़न करने के बाद वो गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने राहुल के खिलाफ कई सबूत होने का भी दावा किया है।

राहुल ने महिला से शादी का वादा किया था और बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन बाद में राहुल अपने वादे से मुकर गया। इस मामले की जांच उस विशेष जांच दल (SIT) को सौंपी गई है, जो पहले से ही उनके खिलाफ दर्ज 2 अन्य मामलों की जांच कर रहा है। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने राहुल को निलंबित कर दिया था।
ALSO READ: दुष्‍कर्म आरोपी के तर्क पर क्‍यों भड़के जज, जानिए क्या है मामला...
ममकूटाथिल को पलक्कड़ के एक होटल से आधी रात को हिरासत में लिया गया और पथानामथिट्टा लाया गया। केरल हाईकोर्ट ने पिछले महीने राहुल को जमानत दी थी। राहुल को जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

कौन-कौन सी धाराएं लगाईं : इनमें रेप के लिए धारा 64, उसी महिला के साथ बार-बार रेप करने के लिए धारा 64(2), भरोसे की स्थिति में व्यक्ति द्वारा रेप के लिए धारा 64(f), यह जानते हुए कि महिला गर्भवती है, उसके साथ रेप के लिए धारा 64(h) और बार-बार रेप के लिए धारा 64(m) शामिल हैं।
ALSO READ: UP : 4 वर्षीय बच्ची से दुष्‍कर्म, आरोपी स्‍कूली वैन चालक गिरफ्तार
इस मामले में BNS की धारा 89 भी शामिल है, जो महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराने से संबंधित है। इसके अलावा, विधायक पर धारा 316 भी लगाया गया है, जो आपराधिक विश्वासघात के लिए है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख