shradh paksha
✕

कांग्रेस विधायक ने संगीत कार्यक्रम में उड़ाए 15 हजार के नोट, मचा बवाल

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (10:29 IST)
अहमदाबाद। कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में फंस गए। इस वीडियो में वे संगीत कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों पर पैसे उड़ाते हुए दिखे हैं।


वीडियो क्लिप में ठाकोर और कुछ अन्य लोग राधनपुर में शनिवार को संगीत समारोह ‘दायरो’ के दौरान स्टेज से 10 रुपए के नोट उड़ाते हुए नजर आए। उनका निर्वाचन क्षेत्र राधनपुर गुजरात के पाटन जिले में है। यह जगह अहमदाबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

सोशल मीडिया पर वीडियो के आने के बाद ओबीसी नेता ठाकोर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि खास उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कांग्रेस विधायक के मुताबिक, कार्यक्रम का मकसद राधनपुर में लड़कियों का छात्रावास बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करना था।

उन्होंने कहा, मुझे पता था कि विवाद होगा। मेरा विचार था कि मेरे समुदाय के लोग आगे आएं और खास उद्देश्य के लिए दान दें, क्योंकि हमारे समुदाय में शिक्षा का स्तर बहुत निचले स्तर पर है। छात्राओं के होस्टल निर्माण को लेकर पैसा जुटाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित होस्टल के लिए 15 लाख रुपए जुटाए गए। उन्होंने कहा, मुझे खुशी हुई कि मेरी ओर से केवल 15000 रुपए उड़ाने पर 15 लाख रुपए आए। यह देखकर मैं आश्वस्त हूं कि और लोग नेक उद्देश्य से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख