ramcharitmanas

प्रदर्शन के दौरान समर्थकों के साथ हिरासत में लिए गए चिराग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (23:03 IST)
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने मंगलवार को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे नीतीश कुमार सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर यहां अपने समर्थकों के साथ विरोध मार्च निकाल रहे थे। यह मार्च ऐतिहासिक गांधी मैदान से शुरू हुआ था और चिराग तथा उनके समर्थकों को आयकर चौराहे के पास हिरासत में लिया गया, जब वे राज्यपाल फागू चौहान को ज्ञापन देने के लिए राज निवास की ओर बढ़ रहे थे।
 
पुलिस ने कहा कि बिहार संग्रहालय के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की तेज बौछार की। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में चिराग भी शामिल थे और उन्हें सचिवालय थाना ले जाया गया।
 
लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के पुत्र और सांसद चिराग पासवान ने हिरासत में लिए जाने से पहले मीडियाकर्मियों से कहा कि नीतीश कुमार सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने, कानून व्यवस्था बनाए रखने, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी मोर्चों पर नाकाम रही है। इसे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
 
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि उन्हें एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया और बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके नेता को रिहा कर दिया गया। उन्हें निजी मुचलका दाखिल करने के बाद रिहा कर दिया गया।
 
रिहा किए जाने के बाद चिराग पासवान ने पार्टी के कुछ नेताओं के साथ राज्यपाल के प्रोटोकॉल अधिकारी से मुलाकात की और राज्य सरकार की कथित 'जनविरोधी' नीतियों के कारण आम आदमी को हो रही परेशानियों को रेखांकित करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। चिराग ने राज निवास के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्यपाल मौजूद नहीं थे इसलिए हमने अपना ज्ञापन उनके प्रोटोकॉल अधिकारी को सौंपा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख