biodatamaker

छत्तीसगढ़ में 27 युवा बने एक दिन के कलेक्टर

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (17:50 IST)
राजनांदगांव/धमतरी। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 27 युवाओं को एक दिन का छाया (शेडो) कलेक्टर बनने का मौका मिला। आधिकारिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के युवाओं को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए  आयोजित की जा रही 'यूथ स्पार्क - खेलेगा छत्तीसगढ़, जीतेगा छत्तीसगढ़' प्रतियोगिता से चयनित 27 युवा प्रतिभागियों को आज एक दिन का शेडो कलेक्टर बनाया गया।
 
राजनांदगांव में महाविद्यालय की छात्रा प्रतिभा यादव और धमतरी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रेशमा साहू ने शेडो कलेक्टर के रूप में काम किया। धमतरी जिले के तीन और प्रतिभागी अंतिम 27 में चयनित हुए हैं। इनमें से प्रणीता भारती को बालोद, चन्द्रकिरण साहू को गरियाबंद और नागेश्वर साहू को बीजापुर में शेडो कलेक्टर के रूप में नामित किया गया। उन्होंने भी आज शेडो कलेक्टर के रूप में कार्य किया।
 
राजनांदगांव में प्रतिभा ने सुबह कार्यभार संभालकर कलेक्टर भीमसिंह से चर्चा की और 10:30 बजे कलेक्टोरेट की साप्ताहिक बैठक समय-सीमा में भाग लिया। वे जिले के आम नागरिकों को होने वाली विभिन्न समस्याओं, समाधान प्रक्रियाओं से भी रूबरू हुईं। उन्होंने कलेक्टर सिंह के साथ विभिन्न विभागों की बैठकों में हिस्सा लिया और योजनाओं पर चर्चा की। विभागों ने उन्हें अपनी-अपनी कार्यवाही से अवगत कराया।
 
प्रतिभा विभागों से बिन्दुवार चर्चा करने के साथ ही जानकारी एकत्रित कर रही हैं। वे अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगी। धमतरी में शेडो कलेक्टर के रूप में रेशमा साहू कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना के साथ अधिकारियों की बैठक में उपस्थित हुईं।
 
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने रेशमा का सबसे परिचय कराया गया। इसके बाद सभी कार्यालय प्रमुखों ने बारी-बारी से अपने विभागीय कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। डॉ. प्रसन्ना ने भी उन्हें कलेक्टर के दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में बताया।
 
रेशमा कलेक्टर के कक्ष में बैठकर अपनी मांग और समस्या लेकर पहुंचे जिलेवासियों से भी रूबरू हुईं। कलेक्टर ने इस दौरान उनको जिले की भौगोलिक स्थिति, विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं की जानकारी दी।
 
पांच चरण की प्रतियोगिता के बाद प्रदेश के लगभग 520 कॉलेजों के पांच लाख युवाओं में से चयनित प्रतिभागियों को आज दिनभर की गतिविधियों में भाग लेने के पश्चात उनकी कार्ययोजना के बारे में तीन मिनट का वीडियो बनाकर देने का टास्क दिया गया है। इसमें चयनित शेडो कलेक्टर को संबंधित जिले की ताकत, उसकी समस्या एवं उसका समाधान, वर्तमान में उपलब्ध संसाधन में ही जिले को कैसे देश का सर्वश्रेष्ठ जिला बना सकते हैं, जैसे विषयों पर अपनी कार्ययोजना बनानी है।
 
चयनित 27 शेडो कलेक्टरों में से तीन विजेताओं का चयन सेवानिवृत्त आईएएस, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकारों की ज्यूरी 10 जनवरी को करेगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय 31 हजार रुपए और तृतीय 21 हजार रुपए का होगा। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित युवा उत्सव में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

अगला लेख