गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chance of storm and hail in Chhattisgarh
Written By
Last Modified: शनिवार, 9 मई 2020 (19:21 IST)

छत्तीसगढ़ में आंधी और गरज के साथ ओले गिरने के आसार

छत्तीसगढ़ में आंधी और गरज के साथ ओले गिरने के आसार - Chance of storm and hail in Chhattisgarh
पुणे। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी और गरज के साथ ओले गिरने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ हवा के चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा के चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। इस दौरान केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

लक्षद्वीप-मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा चल सकती है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में उद्यम नहीं करने की सलाह दी गई है। दिन का तापमान पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी ऊपर रहा।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण,गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा रायलसीमा और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर तथा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, अरुणाचल प्रदेश, असम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार 11.30 बजे से शनिवार को 8.30 बजे के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश हुई।

अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में कुछ स्थानों के साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।(वार्ता)