रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Burhan Wani killed in encounter
Written By

प्रेमिका ने मरवाया बुरहान वानी को

प्रेमिका ने मरवाया बुरहान वानी को - Burhan Wani killed in encounter
श्रीनगर। दस लाख के इनामी आतंकवादी और हिज्बुल कमांडर बुरहान मुजफ्फर वानी को शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं। एक जानकारी के मुताबिक वानी को मरवाने में उसकी प्रेमिका का हाथ था अर्थात 'सौतिया डाह' की बात सामने आ रही है।
 
बताया जा रहा है कि बुरहान के कई लड़कियों से संबंध थे, जिससे उसकी प्रेमिका नाराज थी। इसी के चलते उसने सुरक्षा बलों को उसके अनंतनाग आने की जानकारी दी थी। कश्मीर के त्राल का रहने वाला वानी काफी अच्छे परिवार से था। उसके पिता एक स्कूल में प्रिंसीपल थे। 
 
जानकारी के मुताबिक हिजबुल का यह कमांडर कश्मीर के युवाओं में काफी लोकप्रिय था और वह नौजवानों को आतंकवाद की तरफ आकर्षित कर रहा था। हाल ही में उसने एक वीडियो में कहा था कि वो कश्मीर की आजादी के लिए चलाए जा रहे मूवमेंट का समर्थन करता है। उसने पुलिस से कहा था कि वे जिहाद के खिलाफ कार्रवाई बंद करें।