1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BSF kills Pakistani intruder in Punjab

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

BSF kills Pakistani intruder in Punjab
BSF kills Pakistani intruder in Punjab : पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को अमृतसर में यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को सोमवार रात करीब 9.15 बजे अमृतसर जिले के रतनखुर्द गांव क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए देखा गया और वह सीमा बाड़ के पास पहुंच गया।

 
घुसपैठिए ने आगे बढ़ना जारी रखा था : प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने के बाद भी घुसपैठिए ने आगे बढ़ना जारी रखा और वह आक्रामक तेवर दिखा रहा था। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सैनिकों ने आगे बढ़ रहे घुसपैठिए पर गोली चलाकर उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। बीएसएफ के अनुसार उसके पास से 270 रुपए की पाकिस्तानी मुद्रा और 10 रुपए का आधा फटा हुआ नोट मिला है। पुलिस ने बताया कि शव को स्थानीय घरिंडा पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Land for job scam: दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू के करीबी अमित कत्याल को दी जमानत