1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BSF kills drone entered from pakistan on LOC

पंजाब में LOC के पास पाकिस्तान से घुसा ड्रोन, BSF ने मार गिराया

BSF
नई दिल्ली/अमृतसर। पाकिस्तान से भारत में घुसे एक ड्रोन को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा (LOC) के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मार गिराया।
 
तरनतारन जिले के फिरोजपुर सेक्टर में हरभजन सीमा चौकी के पास बुधवार रात आठ बजे मानव रहित यान को गोलीबारी कर मार गिराया गया।
 
बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को निशाना बनाते हुए ‘भारी’ गोलीबारी की। गुरुवार सुबह जब सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली गई तो ड्रोन एक खेत में पड़ा मिला। इस बात का पता लगाने के लिए तलाश की जा रही है कि कहीं ड्रोन से कोई खेप तो नहीं गिराई गई है।
अगला लेख
भारत में BF.7 के 4 मामले, चीन में जर्मनी के लोगों को लगेगी फाइजर (Live Updates)