1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bridge collapsed in Nubra ladakh, 4 dies

लद्दाख के नुब्रा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल ढहने से 4 श्रमिकों की मौत

Nubra
जम्मू। लद्दाख के लेह जिला अंतर्गम पड़ने वाले नुबरा सब डिवीजन में एक निर्माणाधीन पुल के ढह जाने से मलबे में फंसे 6 लोगों में से 4 की मौत हो गई है। जबकि दो श्रमिको को बचा लिया गया है।
 
मरने वालों में जम्मू संभाग के राजौरी के राजकुमार और वरिंदर के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के मंजीत और पंजाब के लव कुमार शामिल हैं।
 
राजौरी के कोकी कुमार तथा छत्तीसगढ़ के राजकुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किया गया था। इसमें सेना का सहयोग भी लिया गया। उपराज्यपाल आरके माथुर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वह स्वयं मामले की निगरानी कर रहे थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
लगातार चौथे दिन स्थिर पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 महानगरों में कहां है सबसे सस्ता डीजल