Hanuman Chalisa

Bihar Bridge Collapsed : उद्घाटन से पहले ही भरभराकर गिरा बकरा नदी पर बना पुल, पानी में समा गए 12 करोड़

13 साल में तीसरी बार बन रहा था

Updated: मंगलवार, 18 जून 2024 (20:22 IST)
Bridge collapsed in Bihar Araria district : बिहार के अररिया जिले में बकरा नदी पर 12 करोड़ रुपए की लागत वाला निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा मंगलवार को ढह गया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ पलों में 12 करोड़ रुपए पानी में समा गए। बिहार में इस पुल के निर्माण के भ्रष्टाचार ने सुशासन की पोल खोल दी।  
ALSO READ: Lawrence Bishnoi का वीडियो फिर वायरल, क्या किसी साजिश को देने वाला है अंजाम
एक हिस्सा ढहा : आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुरुक्षेत्र और सिकटी को जोड़ने के लिए बकरा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा ढह गया। इसका निर्माण 12 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा था। पुल का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। निर्माणाधीन पुल की लंबाई 182 मीटर है।
 
दोषियों पर कार्रवाई की मांग : सिकटी के विधायक विजय कुमार ने पुल ढहने की घटना की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने निर्माण कंपनी पर लापरवाही बरतने और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके लिए राहत की बात है कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
 
कुमार ने मांग की है कि इस मामले में दोषी पाए गए सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुल ढहने के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है।
<

????Double Engine Govt

-A bridge in Bihar, Arariya collpased even before its inaguration.

-The Shameless duo of Nitish Kumar & Narendra modi development of bihar adds another feather on Cap.

Remember Bihar Voted 36/40 seats to NDA. pic.twitter.com/AGD1O0Ki9l

— Manu (@mshahi0024) June 18, 2024 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
तीसरी बार बन रहा था पुल : पिछले 13 साल में यह पुल तीसरी बार बन रहा था। बकरा नदी की धारा लगातार बदलते रहने और पुल निर्माण की तकनीकी खामियों के चलते काशी-कामख्या ऐतिहासिक सड़क पर अररिया-किशनगंज के बीच पिछले 13 साल में आवागमन चालू नहीं हो सका है। सड़क के बीच में आने वाली बकरा नदी पर सिकटी के पड़रिया धार में पुल बनना शुरू होते ही नदी ने दो बार धारा बदल ली। इसलिए, पुल बेकार हो गया। अब तीसरी जगह पर पुल बनाया गया था। पिछले 13 वर्षों में पुल निर्माण के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
 
पहली घटना नहीं : इससे पहले इस साल मार्च में बिहार के सुपौल में एक निर्माणाधीन पुल के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य फंस गए थे। सुबह पुल ढहने के बाद मरीचा के पास व्यस्त निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया। इनपुट एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख