suvichar
✕

BMW hit and run case : मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (21:39 IST)
BMW hit and run case : बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को यहां स्थित एक अदालत ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
बीएमडब्ल्यू कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के दो दिन बाद नौ जुलाई को 24 वर्षीय शाह को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के वर्ली इलाके में हुए इस हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार एक महिला कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई थी जबकि उसका पति प्रदीप घायल हो गया था।
 
हिरासत अवधि समाप्त होने पर शाह को मंगलवार को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (शिवडी अदालत) एसपी भोसले की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी की हिरासत देने का अनुरोध करते हुए दलील दी कि उसने उस व्यक्ति की जानकारी नहीं दी है जिसने फरार होने के दौरान शरण दी थी।
ALSO READ: BMW से महिला को कुचलने वाले आरोपी ने बताया कितनी शराब पी थी कितनी बार किया था गर्लफ्रेंड को कॉल?
पुलिस ने सुनवाई के दौरान कहा कि उसने कथित तौर पर शाह द्वारा चलाई जा रही बीएमडब्ल्यू कार से हुए हादसे के समय वैध बीमा और प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से मोटर वाहन अधिनियम की अतिरिक्त धराएं जोड़ी हैं। उसने बताया कि कार का काला शीशा होने की वजह से सुसंगत धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
 
पुलिस का पक्ष रख रहे लोक अभियोजक रवींद्र पाटिल और भारती भोसले ने अदालत में दलील दी कि आरोपी ने गायब हुई नंबर प्लेट की भी जानकारी नहीं दी है। अभियोजक ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अपराध की गंभीरता पर गौर करते हुए आरोपी की हिरासत अवधि बढ़ाई जाए।
ALSO READ: BMW Accident: हिट एंड रन मामले में सीएम शिंदे ने राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से किया बर्खास्त
अभियोजन ने अदालत को बताया कि हादसे से घंटों पहले मिहिर द्वारा खरीदी गई ‘बीयर’ की कैन भी बरामद की है। शाह का पक्ष रख रहे अधिवक्ता आयुष पसबोला और सुधीर भारद्वाज ने हिरासत का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस को जो कुछ आरोपी से बरामद करना था वह कर चुकी है।
 
बचाव पक्ष ने कहा कि पुलिस 27 गवाहों की गवाही दर्ज कर चुकी है और जांचकर्ताओं के पास यह पता लगाने का पर्याप्त समय था कि आरोपी ने फरार रहने के दौरान किन लोगों से संपर्क किया था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिहिर पालघर से शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था।
ALSO READ: 18 हजार का बिल, BMW कार से मौत, आखिर महिला को कुचलने से पहले क्‍या कर रहा था मिहिर शाह?
पुलिस के मुताबिक राजेश शाह बेटे को भगाने और दुर्घटना का कारण बने वाहन को ठिकाने लगाने की योजना में सक्रिय रूप से शामिल था। इस मामले में आरोपी बनाए गए राजेश शाह को अदालत ने जमानत दे दी है। आरोप है कि हादसे के बाद वाहन में ही मौजूद उनके वाहन चालक राजश्री बिदावत ने मिहिर से सीट की अदला-बदली की और वह इस समय न्यायिक हिरासत में है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख