शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BMC presented a budget of Rs 52,619 crore
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (12:35 IST)

BMC Budget : बीएमसी ने 52,619 करोड़ रुपए का बजट पेश किया

BMC Budget : बीएमसी ने 52,619 करोड़ रुपए का बजट पेश किया - BMC presented a budget of Rs 52,619 crore
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शनिवार को 52,619.07 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बार पेश किया गया बजट 2022-23 के मुकाबले 14.52 प्रतिशत अधिक है। यह बजट बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल के समक्ष पेश किया गया, जो स्थानीय निकाय के राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक हैं।
 
बजट दस्तावेजों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित इस बजट में 52,619.07 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है, जो 2022-23 के बजटीय अनुमान 45,949.21 करोड़ रुपए से 14.52 प्रतिशत अधिक है। यह 1985 के बाद पहली बार है, जब देश के सबसे अमीर नगर निकाय के प्रशासन ने किसी प्रशासक के समक्ष बजट पेश किया है, क्योंकि उसके पार्षदों का 5 साल का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो चुका है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अमेरिका में चीन के 'Spy बलून' पर बवाल, कहीं चीनी घुसपैठ का नया तरीका तो नहीं?