dharma sangrah
✕

भाजपा के मंत्री ने दी चेतावनी, महंगाई के कारण जा चुकी हैं कई सरकारें

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (15:43 IST)
बलिया। उत्तर प्रदेश की भाजपानीत सरकार में काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को आगाह किया है कि महंगाई के कारण देश में सरकारें जाने का इतिहास रहा है।
 
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री और सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष राजभर ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को आगाह करते हुए कहा कि देश में जब भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, मंहगाई बढ़ी है। मंहगाई की मार आम लोगों के साथ ही सरकार को भी झेलनी पड़ी है। महंगाई के कारण देश में कई सरकारें जाने का इतिहास रहा है। 
 
उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) में संशोधन के उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटने को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वे न्यायालय के फैसले के साथ हैं। वे इस मसले पर ना तो दलित कार्ड खेल रहे हैं और न ही सवर्ण कार्ड। वे ‘सही कार्ड’ खेल रहे हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख